फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर लॉकडाउन, बेहद जरूरी हो तभी घर से निकलें, भीड़ लगाया तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
05- कोरोना के कहर के चलते अटाला मस्जिद के पास कम रही आवाजाही व बंद दूकानें। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। जिले को लॉकडाउन किए जाने के बाद अब कोई भी व्यक्ति बेहद जरूरी होने पर ही घरों से निकल सकेगा। दूध, सब्जी, राशन, दवा जैसी आवश्यक सेवाओं के अलावा अन्य सभी तरह की दुकानें बंद रहेंगी। यह प्रतिबंध फिलहाल अग्रिम आदेश तक के लिए लगाया गया है। जिला प्रशासन की कोशिश है कि लोग ज्यादा से ज्यादा दूरी बनाकर रखें, जिसे कोरोना का वायरस किसी अन्य व्यक्ति को चपेट में न ले।
विज्ञापन

एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने वाराणसी, आजमगढ़ समेत 15 जिलों को लॉक डाउन की घोषणा की थी। इन सभी जिलों में कोरोना पॉजीटिव के केस आए थे। जौनपुर से अब तक 17 सैंपल जांच को भेजे गए हैं। इसमें पहला पॉजीटिव केस आया है। लिहाजा इसके तत्काल बाद शासन ने जिले को भी लॉक डाउन करने का फैसला लिया। जिला मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक लॉक डाउन के दौरान सिर्फ आपातकालीन सेवाएं ही सुलभ रहेंगी। इसमें दूध, सब्जी, राशन, दवा, रसोई गैस, अखबार आदि शामिल हैं। लोग अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलेंगे। बेहद जरुरी होने पर पुलिस की पीआरवी-112 की टीम घर पहुंचकर सुविधा उपलब्ध कराएगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि लॉक डाउन कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए किया गया है। लोग इससे घबराएं नहीं। पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें और घरों में ही रहें। भीड़ लगाने वालों पर कार्रवाई होगी।
इन सुविधाओं पर रहेगी रोक
* सभी नागरिक आपातकालीन स्थिति को छोड़कर अपने-अपने घरों में रहेंगे।
* आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर बस, ऑटो, ई-रिक्शा जैसे सार्वजनिक परिवहन पूरी तरह बंद रहेंगे।
* सभी वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, दुकानें, शैक्षणिक संस्थान, निजी प्रतिष्ठान, होटल, चाय-पान की दुकान बंद रहेगा।
* किसी भी तरह का सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, धार्मिक, शैक्षणिक, संगोष्ठी सम्मेलन नहीं होगा।
* फलों, सब्जियों को छोड़कर साप्ताहिक बाजार बंद रहेंगे।
पेट्रोल पंप, एटीएम, बैंक,
लॉक डाउन हुए प्रदेश के अन्य जिलों की तरह ही जौनपुर में भी पेट्रोल पंप, एटीएम, बैंक, दूरसंचार, पोस्ट ऑफिस खुले रहेंगे। यही नहीं जरुरी कामों से बाहर निकलने के लिए निजी वाहनों का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए उचित कारण होने चाहिए। मसलन, अगर आपके घर में किसी सदस्य की तबीयत खराब है तो आप उसे लेकर अस्पताल जा सकते हैं। इसके अलावा दूध, सब्जी, राशन, दवा आदि की खरीदारी के लिए भी निजी साधन का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस दौरान यह ध्यान रखने की जरूरत है कि लोगों से दूरी बनाकर रखें।

10- कोरोना के डर के चलते कलेक्ट्रेट परिसर पूरि तरह से फरियादियों से रहा खाली।- फोटो : JAUNPUR

07- आमतौर पर भंण्डारी रेलवे जंक्शन गेट के सामने हमेशा सवारी वाले वाहनों की कतार रहती है पर जनता कर्?- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें