फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में मिला कोरोना पॉजीटिव, लॉक डाउन हुआ जिला

Mon, 23 Mar 2020 08:32 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

  • 15 मार्च को सऊदी से आया था युवक
  • जिले की सभी सीमाएं सील, बार्डर पर पुलिस तैनात
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में कोरोना के एक संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद शासन के निर्देश पर जिले को लॉकडाउन कर दिया गया। मरीज के परिवार के सदस्यों को आइसोलेशन में लेते हुए उन लोगों की तलाश शुरू कर दी गई, जो उसके संपर्क में आए हैं। इससे पहले वाराणसी के भी एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ चुकी है।

विज्ञापन


शहर के एक मोहल्ले का निवासी 35 वर्षीय युवक सऊदी में काम करता था। कोरोना का संक्रमण फैलने के बाद वह 15 मार्च को घर आ गया। कई दिनों तक वह घर पर सामान्य रूप से रहा। अचानक सर्दी-खांसी के लक्षण मिलने पर वह 21 मार्च को जिला अस्पताल पहुंचा। 

उसे तत्काल आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करते हुए सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया। सोमवार की शाम उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले को लॉक डाउन कर दिया गया है। सीमाओं को सील करते हुए सभी मजिस्ट्रेट और सीओ को भ्रमण करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें