फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur Election Seat Result: भाजपा-सपा के बीच कांटों की टक्कर, जानें क्या है जनता का फैसला

Thu, 10 Mar 2022 08:15 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर

सार

मतगणना के लिए 640 कर्मी लगाए गए हैं, 108 मतगणना कार्मिक रिजर्व में रखे हैं। 532 कर्मचारी मतों की गणना करेंगे। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया है, जिसमें महिला पुरुष पुलिसकर्मी के साथ-साथ अर्धसुरक्षा बल के जवानों को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
vote counting - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर में सभी सीटों पर जल्द परिणामों की घोषणा होगी। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में इन प्रत्याशियों में नौ के सिर ताज बांधेगा, जिसके लिए 20 लाख 7 हजार 504 मतों की गिनती हो रही। यह कार्य अर्धसैनिक बल के जवानों, अधिकारियों की मौजूदगी और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जा रही है। मतगणना के लिए लिए सदर विधानसभा क्षेत्र में 21 तो बाकि आठ विधान सभावार 14-14 टेबल बनाए गए हैं। जहां एक प्रत्याशी के एक एजेंट एक टेबल पर मौजूद हैं। 

विज्ञापन


मतगणना के लिए 640 कर्मी लगाए गए हैं, 108 मतगणना कार्मिक रिजर्व में रखे हैं। 532 कर्मचारी मतों की गणना करेंगे। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया है, जिसमें महिला पुरुष पुलिसकर्मी के साथ-साथ अर्धसुरक्षा बल के जवानों को तैनात कर दिया गया है। मतगणना स्थल पर बिना पास के कोई व्यक्ति नहीं जा सकेगा। जगह-जगह बैरिंगकेटिंग और पंडाल बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें