डोभी। व्यापारियों के साथ किसी भी तरह का जुल्म व अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारियों के हितों की रक्षा को लेकर सदैव जिला उद्योग व्यापार मंडल लड़ाई लड़ता रहेगा। उ
क्त बातें जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इन्द्र भान सिंह इन्दु ने कहा कि रविवार को पतरही बाजार में व्यापार मंडल नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि संगठन में शक्ति होती है। संगठन के माध्यम से व्यापारी अपने समस्याओं का समाधान आसानी से कर सकेगा। इस अवसर पर जिलामहामंत्री आरिफ हबीब खान, जिला संगठन मंत्री अब्दुल हक अंसारी, कोषाध्यक्ष उमेश चंद गुप्त, तहसील अध्यक्ष विजय कुमार गुप्त व विनोदसिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर पतरही के व्यापार मंडल संरक्षक चन्द्र केश जायसवाल,अध्यक्ष ताड़कनाथ सिंह, महामंत्री रोशन सिंह,अकरम शेख आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामजीत बरनवाल व संचालन संजय पांडेय ने किया।