फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओम प्रकाश जायसवाल के यहां आयकर का छापा: आज दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी, करोड़ों की कर चोरी की आशंका

Fri, 23 Jul 2021 11:24 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

आयकर विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे ओम प्रकाश जायसवाल और उनके परिवार से जुड़े लोगों के जौनपुर के शाहगंज और वाराणसी स्थित आवासों और होटल, फैक्ट्री सहित कई प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। बीते दिन सुबह आठ बजे शुरू हुई कार्रवाई अब तक जारी है।
विज्ञापन
ओम प्रकाश जायसवाल के आवास के बाहर आयकर विभाग की गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग की टीम जौनपुर के  शाहगंज में भाजपा नेता व शराब कारोबारी ओम प्रकाश जायसवाल के घर डेरा जमाए हुए है। बृहस्पतिवार की सुबह से शुरू हुई विभाग की कार्रवाई आज दूसरे दिन भी जारी है। देर रात डेढ़ बजे एक गाड़ी से ओम प्रकाश जायसवाल की भयोहू व नगर पालिका परिषद शाहगंज की अध्यक्ष गीता जायसवाल को जेसीज चौराहे स्थित मकान से फार्म हाउस पर ले गई।

विज्ञापन


10 मिनट बाद दूसरी गाड़ी से उनके भाई प्रदीप जायसवाल को फार्म हाउस पर ले जाया गया। जहां सुबह से ही जांच पड़ताल चल रही। इधर, वाराणसी से ओम प्रकाश जायसवाल के मोहित अग्रवाल को देर रात शाहगंज लाया गया है। आयकर विभाग की टीम उनसे पूछताछ में जुटी है।

बता दें कि आयकर विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे ओम प्रकाश जायसवाल और उनके परिवार से जुड़े लोगों के जौनपुर के शाहगंज और वाराणसी स्थित आवासों और होटल, फैक्ट्री सहित कई प्रतिष्ठानों पर छापा मारा।  सुबह आठ बजे शुरू हुई कार्रवाई अब तक जारी है। टीम ने इस दौरान लेनदेन से जुड़े कागजात के साथ ही कंप्यूटर में दर्ज रिकार्ड, बैंक खातों के लेनदेन आदि की जांच की।

 

विज्ञापन

टीम ने कागजात को सीज करने के साथ ही कंप्यूटर हार्ड डिस्क भी अपने कब्जे में ले लिया है।  आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक आयकर रिर्टन दाखिल करने आदि की भी जांच की गई तो बड़े पैमाने पर कर चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है जिन लोगों के वहां टीम ने सर्वे किया हैं, उनके फैक्ट्री और होटल भी हैं।  

बताया जा रहा है कि प्रधान आयकर आयुक्त वाराणसी सुनील माथुर के नेतृत्व में आयकर विभाग की टीम कार्रवाई कर रही है। टीम में वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज, आजमगढ़ सहित कुछ और जिले के अधिकारी शामिल हैं। जिनकी दो शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है।  

टीम के एक अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि शुरुआती जांच में करोड़ों की कर चोरी का मामला प्रकाश में आया है। व्यापक जांच पड़ताल के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उधर पूर्व चेयरमैन व उनके परिवार के लोगों से संपर्क करने की कोशिश की गई तो संपर्क नहीं हो सका।

ओमप्रकाश की है राजनीति में ऊंची पहुंच

शराब कारोबारी से नेता बने ओमप्रकाश जायसवाल ने फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है। वह भाजपा के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं। वहीं, उनके भाई प्रदीप जायसवाल नगर पालिका शाहगंज के मनोनीत सभासद होने के साथ ही भाजपा के नगर अध्यक्ष हैं। जबकि खुद ओम प्रकाश जायसवाल रामलीला समिति के संरक्षक हैं। इसके अलावा सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर, आरएसएस  आदि से जुड़े हैं।

खेतासराय कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित गोला बाजार खरीदने के बाद वह एक बार फिर चर्चा में थे। जिसकी कीमत 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का बताई जाती है। बताया जाता है कि खेतासराय गोला निवासी एक व्यवसायी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इसकी शिकायत की थी। इसे भी कुछ लोग कार्रवाई की कड़ी से जोड़ कर देख रहे हैं।
विज्ञापन

भाई को भी मिला है गनर

ओमप्रकाश जायसवाल और उनके भाई प्रदीप जायसवाल को पुलिस ने दो सुरक्षा कर्मी उपलब्ध कराए हैं। पत्नी माधुरी जायसवाल के जिला पंचायत सदस्य पद पर हार के बाद ओम प्रकाश ने तत्कालीन पुलिस अधीक्षक राज करन नैय्यर से जान माल की सुरक्षा हेतु सुरक्षा कर्मी उपलब्ध कराने की गुहार लगाई थी। जिसके बाद मई माह में दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें