खेतासराय। जश्ने ईदे मिलादुन्नबी कार्यक्रम के दूसरे दिन शुक्रवार की रात जलसा दस्तारबंदी का आयोजन किया गया, जिसमें मदरसा अहलेसुन्नत एजाजुल उलूम के 11 छात्रों को कुरआन हिफ्ज पूरा करने पर पगड़ी बांधी गई। इस दौरान हाफिज मोहम्मद कौसर शेरपुर, मोहम्मद अजीम खेतासराय, मोहम्मद कैफ खेतासराय, मोहम्मद हामिद हबीबगंज, सरफराज अहमद शाहपुर, मोहम्मद सुल्तान खेतासराय, मोहम्मद रिजवान झारखंड, मोहम्मद कैस नौपेड़वा, मोहम्मद शकील एमपी, मोहम्मद अफसर पूर्णियां, जेयाद अहमद खेतासराय को पगड़ी बांधी गई।
जलसे का आग़ाज कारी इमरान साहिब ने कुरआन का पाठ करके किया। कौशाम्बी से मौलाना शोएब अख्तर आसवी ने मोहम्मद साहिब की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला । ख्वाजा गुलाम सरवर तथा मुस्तफा तथा मुर्तजा की युगल जोड़ी ने आकर्षक ढंग से नातिया कलाम प्रस्तुत किया। जलसे की अध्यक्षता सैयद आलमगीर अशरफ किछौछवी तथा संचालन अब्दुल कादिर ने किया। कार्यक्रम के अंत मे कार्यक्रम संयोजक सैयद ताहिर ने सभी अंजुमनों तथा प्रशासन का सहयोग के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। दो दिनों तक मुख्य रोड पुरानी बाजार को सजाने वाली विभिन्न सजावट अंजुमनों को कस्बे के विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा नगद व स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया ।