बताते हैं कि प्रदेश में चार राष्ट्रीय दल सीपीआई, सीपीएम, कांग्रेस, जनता पार्टी मैदान में थे, जबकि तीन राज्यस्तरीय दल ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक, मुसलिम लीग, रेवोलेशनरी सोशलिस्ट पार्टी चुनाव मैदान में थे। इसके अलावा, सात अपंजीकृत दल चुनाव मैदान में थे। इस चुनाव में प्रदेश की 425 सीटों में से 352 पर जनता पार्टी ने जीत दर्ज की। जबकि कांग्रेस मात्र 47 सीटों पर रह गई। लेकिन, इसमें जनपद की 10 में से सात सीटों पर कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज की।
वहीं, प्रदेश की सीटों पर 16 पर निर्दल जीते। बाकी अन्य पार्टियों को दस सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था। गड़वारा से राम शिरोमणि दूबे ने लगातार तीन बार जीत दर्ज करने की हैट्रिक भी बनाई थी। वहीं, मड़ियाहूं से राज किशोर तिवारी लगातार दूसरे बार चुनाव जीते थे। जबकि पांचवीं बार लगातार लक्ष्मी शंकर यादव खुटहन से विधायक बने थे।
पढ़ेंः रंगनाथ मिश्र की घर वापसी: पूर्व मंत्री के भाजपा में जाने से बढ़ी सियासी सरगर्मी, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के नौ रत्नों में थे शामिल