थोड़ी देर में सीएचसी के अधीक्षक डा. संजय दुबे भी मौके पर पहुंच गए। घटना की खबर लगते ही खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्रदेव मिश्र सहित शिक्षकों का जमावड़ा थाने पर हो गया। शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने प्रशासन को चेताया है कि शिक्षक की पिटाई करने वाले अवांछनीय तत्वों की जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी, शिक्षक ड्यूटी नहीं करेंगे।
इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुधीर सिंह शुड्डू, शिक्षक संघ के अध्यक्ष उमेश चंद्र मिश्र, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राम सिंह, अनिल पांडेय, चंद्र प्रकाश यादव, राधेश्याम चौरसिया, देवेंद्र यादव, शरद यादव, डा. ओमप्रकाश गुप्ता, कमलेश सिंह, विपुल पाल, सुनील चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।
पढ़ेंः फूलपुर से रमाकांत यादव को टिकट देने पर सपा कार्यकर्ताओं में रोष, कई पदाधिकारियों का इस्तीफा