फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप और कार की जोरदार टक्कर: फार्मा कंपनी के एरिया मैनेजर की मौत, रोते-बिलखते पहुंचे परिजन

Sun, 24 Sep 2023 02:57 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

तेजीबाजर  थाना क्षेत्र के रामपुर सकरा निवासी आनंद प्रकाश पांडेय एक फार्मा कंपनी में एरिया मैनेजर पद पर तैनात थे। वह शनिवार की सुबह अपने घर से आजमगढ़ में आयोजित  कंपनी की  मीटिंग में भाग लेने गए थे ।वापस आते समय प्रतापगंज बाजार के हनुमान मंदिर के पास मछलीशहर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप से आमने-सामने टक्कर हो गई l
विज्ञापन
फार्मा कंपनी के एरिया मैनेजर की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर में सिकरारा थाना क्षेत्र के जौनपुर प्रयागराज हाईवे पर  प्रतापगंज बाजार के हनुमान मंदिर के समीप शनिवार की रात में पिकअप और कार की आमने सामने हुई टक्कर में कार चालक एक फार्मा कम्पनी के क्षेत्रीय प्रबंधक आनंद प्रकाश पांडेय(35) की मौत हो गई।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- बीएचयू अस्पताल का मामला: डॉक्टरों से मारपीट करने वाले सात आरोपी चिन्हित, जल्द होगी गिरफ्तारी
विज्ञापन


तेजीबाजर  थाना क्षेत्र के रामपुर सकरा निवासी आनंद प्रकाश पांडेय एक फार्मा कंपनी में एरिया मैनेजर पद पर तैनात थे। वह शनिवार की सुबह अपने घर से आजमगढ़ में आयोजित  कंपनी की  मीटिंग में भाग लेने गए थे। वापस आते समय प्रतापगंज बाजार के हनुमान मंदिर के पास मछलीशहर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप से आमने-सामने टक्कर हो गई l टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों के सामने के भाग क्षति ग्रस्त हो गए। बाजार वासियों ने मौके पर पहुंच कर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश सिंह ने दोनों वाहनों के घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया जहाँ  चिकित्सकों ने आनंद प्रकाश पांडेय को मृत घोषित कर दिया जब कि पिकप चालक की स्थित गम्भीर बनी हुई है। जानकारी होने पर मृतक के परिजन रोते विलखते थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत पर मुकदमा दर्ज कर गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है ।आगे की कार्रवाई की जा रही हैl

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें