फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में पंचायतों के 10003 पदों पर होगा उपचुनाव, नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू, पढ़ें-पूरी जानकारी

Thu, 03 Jun 2021 09:53 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान विभिन्न कारणों से खाली रहे पदों के लिए फिर से उपचुनाव होने जा रहा है। पंचायतों में रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार को ब्लॉकों से अधिसूचना जारी कर दी गई। जौनपुर  जिले में 10003 पदों के लिए उपचुनाव होगा।
 
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की पंचायतों में रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार को ब्लॉकों से अधिसूचना जारी कर दी गई। जिले में 10003 पदों के लिए उपचुनाव होगा। इसमें प्रधान और बीडीसी सदस्य के पांच-पांच पद हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के 9703 ग्राम पंचायत सदस्य पद रिक्त हैं। इन रिक्त पदों के लिए नामांकन छह जून को होगा।

विज्ञापन


12 जून को संबंधित ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि जिले के 21 ब्लॉकों की 1740 ग्राम पंचायतों में प्रधान के 1740, बीडीसी सदस्य के 2027, ग्राम पंचायत सदस्य के 21544 पद हैं। इसमें प्रधान के पांच, बीडीसी सदस्य के पांच और ग्राम पंचायत सदस्य के 9703 पद रिक्त रह गए हैं।

इन पदों पर निर्वाचन के लिए उपचुनाव होगा। जिला स्तर पर बुधवार को अधिसूचना जारी हुई थी। बृहस्पतिवार को ब्लाक स्तर पर अभी रिटर्निंग ऑफिसर ने अधिसूचना का प्रकाशन किया। इसी के साथ नामांकन पत्रों की बिक्री भी शुरू हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन 6 जून को सुबह आठ से शाम 5 बजे तक और नामांकन पत्रों की जांच इसी दिन शाम 5 से कार्य समाप्ति तक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाम वापसी सात जून को सुबह 8 से अपराह्न तीन बजे तक की जाएगी। इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित होंगे। मतदान 12 जून को सुबह सात से शाम 6 बजे तक होगा। मतगणना के लिए 14 जून से सुबह आठ बजे का समय निर्धारित है। चुनाव प्रक्रिया में कोविड-19 की गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें