फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर वालों के लिए खुशखबरी: चार हजार करोड़ से बनेगा फोरलेन रिंगरोड, जाम से मिलेगी मुक्ति; प्रस्ताव स्वीकृत

Mon, 22 Jul 2024 02:26 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

Jaunpur News: रिंग रोड के किनारे जौनपुर शहर का विस्तारीकरण भी होगा। साथ ही रिंग रोड बनने से व्यवसाय और रोजगार को भी बड़े पैमाने पर बढ़ावा मिलेगा। जौनपुर विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
विज्ञापन
कृपाशंकर और नितिन गडकरी के पत्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए बहुप्रतिक्षित मांग रिंगरोड की स्वीकृति आखिरकार मिल ही गई। भाजपा (महाराष्ट्र) के उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह के प्रस्ताव पर आखिरकार केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने स्वीकृति दे दी है। इसके तहत चार हजार करोड़ से 29 किमी फोरलेन रिंगरोड बनेगा।

विज्ञापन


कृपाशंकर सिंह ने 28 जून, 2024 को रिंग रोड के कार्यों समेत विभिन्न विकास संबंधी कार्यों को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की थी, जिससे शहर में ट्रैफिक व जाम की समस्या के समाधान हो। ऐसे में उन्होंने इसको लेकर दो जुलाई 2024 को इसकी स्वीकृति प्रदान की। 

इसके तहत शहर के बाहर चारों तरफ रिंग रोड बनाया जाएगा। इसके तहत जिलेभर में चार हजार करोड़ की लागत से फोरलेन रिंगरोड बनाया जाएगा, जिसमें 14 किमी मार्ग बन गया है। 1900 करोड़ की लागत से 29 किमी का स्वीकृत हो गया है। जिसके निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


एक हजार करोड़ की लागत से 18 किमी मार्ग का डीपीआर का काम चल रहा है। रिंग रोड के बन जाने से जनपद की ट्रैफिक समस्या से निजात मिलने के साथ एक जनपद से दूसरे विभिन्न जनपदों में जाने वाले लोगों को आवागमन में सरलता सुगमता मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें