फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा, कारतूस के साथ गैंगेस्टर का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने की पुलिस ने सोमवार की सुबह काफी समय से फरार चल रहे गैंगेस्टर के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी उप निरीक्षक हरिशंकर यादव ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे कलापुर मोड़ पर उपनिरीक्षक अरुण पांडेय पुलिसकर्मियों के साथ गश्त पर थे। तभी संदेह होने पर एक युवक को रोक कर जांच की गई। पूछताछ में वह संदिग्ध युवक शाहगंज कोतवाली का गैंगेस्टर में वांछित निकला। उसने पुलिस को अपना नाम मोनू यादव निवासी गरोठन थाना खेतासराय बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से कारतूस के साथ एक तमंचा बरामद हुआ। इसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें