फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों ने मिलकर की थी आशनाई में सुरेश की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में गाड़ी चालक संतोष की हत्या उसके ही दोस्तों ने आशनाई के चक्कर में की थी। 17 नवंबर की रात में हुए इस हत्याकांड का पांचवें दिन सोमवार को पुलिस खुलासा किया है। साथ ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मीरगंज के बीड़ी कारोबारी मोहम्मद मोबिन के गाड़ी चालक सुरेश गौतम (43) की बुधवार को मीरपुर में उसी के कमरे में सिर कूंचकर हत्या कर दी गई थी। कमरे से पुलिस को अंग्रेजी व देशी शराब की खाली शीशियां, हत्या में प्रयुक्त चाकू व लकड़ी का चौखट मिला था। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी थी। एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान अविनाश उर्फ नागेंद्र तिवारी व पिंटू उर्फ अजय कुमार सिंह निवासी मीरपुर का नाम सामने आया। जिन्हें सोमवार को मुखबिर की सूचना पर जरौना रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि सुरेश गौतम की दोनों आरोपियों से दोस्ती थी। घटना के दिन सुरेश के कमरे में तीनों ने बैठकर शराब पी। इसी दौरान सुरेश ने अविनाश के बड़े भाई पर एक महिला से अवैध संबंध होने का गंभीर लांछन लगाया। उसी महिला से सुरेश के भी संबंध थे। इसी को लेकर कहासुनी होने पर दोनों आरोपियों ने सुरेश को चारपाई से बांध दिया। धारदार हथियार व चौखट से मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देते समय अविनाश तिवारी के कपड़ों में खून लग गए थे। आरोपी की निशानदेही पर उसे कब्जे में लेकर परीक्षण को भेजा जा रहा है। आरोपितों का चालान कर आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें