फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार टीमें को अखिल भारतीय अंतर विवि प्रतियोगिता के मिली अर्हता

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में खेले जा रहे पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय महिला हैंडबाल प्रतियोगिता में पूर्वांचल विश्वविद्यालय, मणिपुर विश्वविद्यालय मणिपुर, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग एवं ललित नारायन मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा की टीम ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता में अर्हता प्राप्त किया।
विज्ञापन

महिला हैंडबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन पहला मैच पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर ने वेस्ट बंगाल स्टेट विश्वविद्यालय पश्चिम बंगाल को 24-04 अंकों के अंतर से पराजित किया। दूसरा मैच ललित नारायन मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा ने बीएचयू वाराणसी को 26-06 गोल के अंतर से पराजित किया। तीसरा मैच हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग ने पं. रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय रायपुर को 13-04 गोल के अंतर से पराजित किया। चौथे मैच में मणिपुर विश्वविद्यालय मणिपुर ने महात्मा गंधी काशी विद्यापीठ वाराणसी को 17-05 गोल के अंतर से पराजित किया। प्रतियोगिता के लीग राउंड में ललित नारायन मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग को 21-14 गोल के अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें