फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। क्षेत्र स्थित हौज ट्रामा सेंटर के समीप शनिवार देर शाम निर्दल प्रत्याशी के समर्थक के वाहन पर दो अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। इससे वाहन का अगला शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान हुए मारपीट में एक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के निर्दल प्रत्याशी अभिषेक सिंह सोनू के सहयोगी सत्यम सिंह निवासी नहोरा थाना जलालपुर अपने मित्रों के साथ जलालपुर से जौनपुर जा रहे थे। हौज ट्रामा सेंटर के पास पहुंचते अज्ञात बाइक सवार दो लोगों ने गाड़ी पर ईंट फेंक दिया गया। इस दौरान सत्यम सिंह से अज्ञात व्यक्तियों ने मारपीट कर ली। इसमें समर्थक घायल हो गए। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दो अज्ञात लोगों की तलाश की जा रही है। उनके खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें