फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के चार मेधावियों ने जेईई एडवांस में लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी खड़गपुर की ओर संचालित जेईई (ज्वाइंट इंट्रेंस एग्जाम) एडवांस 2021 की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसमें जिले के चार मेधावियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन

टीडी कॉलेज कीट विज्ञान विभाग के शिक्षक डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी के पुत्र गणेश त्रिपाठी ने जेईई एडवांस की परीक्षा में 800वीं रैंक प्राप्त की है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता बीनू त्रिपाठी और पिता को दिया है।
रामनगर : क्षेत्र के दीपापुर गांव निवासी उत्कर्ष मिश्रा ने जनपद का नाम रोशन किया है। उत्कर्ष को जेईई एडवांस की परीक्षा में 1656वीं रैंक मिली है। उत्कर्ष वाराणसी में अपने बड़े भाई संदीप मिश्रा के सानिध्य में परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने गुरुजनों व बड़े भाई संदीप मिश्रा व भाभी रितु रानी मिश्रा को दिया।
विज्ञापन

गभिरन : क्षेत्र के सियरावासी गांव निवासी शाश्वत त्रिपाठी को जेईई एडवांस की परीक्षा में 3014 वीं रैंक मिली है। शाश्वत ने जेईई मेंस में भी 99.52 परसेंटाइल हासिल किया था। शाश्वत के पिता डॉ. अनुराग त्रिपाठी केंद्रीय तिब्बती अध्ययन विश्व विद्यालय वाराणसी में प्रोफेसर तैनात हैं। दादा डॉ. बाबूराम त्रिपाठी इसी विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इनके चाचा आईएएस कैलाश नाथ तिवारी उत्तराखंड में सीडीओ के पद पर तैनात हैं।
बदलापुर : क्षेत्र के फत्तूपुर निवासी अनंत विक्रम सिंह को जेईई एडवांस में 3021वीं रैंक मिली है। वह वरिष्ठ अधिवक्ता राय अवीन्द्र प्रताप सिंह के पुत्र हैं। मां बिंदू सिंह शिक्षिका हैं। उन्होंने वर्ष 2018 में एनपीएस पब्लिक स्कूल से पढ़ाई कर हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। हाईस्कूल की परीक्षा में अनंत का नाम जिले की मेरिट सूची में शामिल था। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेडल, एक टैबलेट तथा 21 हजार रुपये से पुरस्कार देकर सम्मानित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें