भाजपा के पूर्व सांसद रामविलास वेदांती ने बढ़ती आबादी को बड़ी समस्या बताते हुए कहा कि इससे निपटने के लिए हर धर्म के लोगों को अब ‘हम दो हमारे एक’ का फार्मूला अपनाना होगा। एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए पूर्व सांसद ने एक ही बच्चा सबसे अच्छा का अनुसरण करें, जिससे आने वाली पीढ़ियों को अच्छी शिक्षा के साथ अच्छा कल मिल सके।
प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि यह सरकार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सपनों को साकार करने में लगी है। इसके लिए संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार, बाला साहब देवराज, सुदर्शन, रज्जू भैया, मोहन भागवत आदि बधाई के पात्र हैं, जिनके कुशल नेतृत्व और निर्देशन में हिंदू समाज संगठित होकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के सपनों के भारत के निर्माण में लगा हुआ है। कहा कि देश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। आज कोरोना जैसी महामारी की वैक्सीन हम दुनिया को दे रहे हैं।