बता दें कि प्रतापगढ़ के पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह ने पूर्व विधायक शैलेंद्र यादव ललई, धनंजय सिंह, बृजेश सिंह प्रिंसू समेत 35 के खिलाफ थाने पर एफआईआर दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में कहा गया था कि खुटहन ब्लाक प्रमुख सरजू देवी यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर प्रशासन द्वारा छह नवंबर 2017 को 11 बजे खुटहन ब्लॉक के अंदर परिसर में प्रस्ताव पर बातचीत होनी थी। वादी अपनी बहू नीलम के साथ वहां जा रहा था। खुटहन ब्लॉक के समीप जौकाबाद गांव में 11 बजे पहुंचा तभी सभी आरोपित करीब 400 से 500 लोगों के साथ वादी की गाड़ी के सामने आ गए। पूर्व मंत्री ललई यादव के ललकारने पर धनंजय सिंह, प्रिंसू सिंह व अन्य लोग आ गए और जान से मारने की नियत से फायरिंग करने लगे।