फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर : पूर्व विधायक और सपा नेता उमाशंकर यादव का निधन

Sun, 02 May 2021 09:54 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

वर्ष 1993 में सपा-बसपा गठबंधन में गड़वारा सीट से विधायक चुने गए थे उमाशंकर यादव
सांस लेने में तकलीफ होने पर प्रयागराज के निजी अस्पताल में कराया गया था भर्ती, देर रात ली अंतिम सांस
विज्ञापन
उमाशंकर यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के गड़वारा विधानसभा क्षेत्र (अब बदलापुर) के पूर्व विधायक उमाशंकर यादव का शनिवार की रात निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे। अचानक सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें रात में प्रयागराज के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया। उमाशंकर यादव वर्ष 1993 में सपा-बसपा गठबंधन में विधायक बने थे। वह सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के करीबियों में भी रहे हैं। निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


महराजगंज ब्लॉक के राजापुर चरियाही निवासी उमाशंकर यादव ने वर्ष 1991 में बसपा के टिकट पर पहला चुनाव लड़ा था, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद 1993 में सपा-बसपा के गठबंधन से मैदान में उतरे और करीब 10 हज़ार वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। गठबंधन टूटने के बाद सपा में शामिल हो गए थे। वर्ष 2012 में गड़वारा विधानसभा का अस्तित्व खत्म कर बदलापुर के रूप में नई विधानसभा सीट का सृजन हुआ। उमाशंकर यादव क्षेत्र के डॉक्टर भीमराव आंबेडकर इंटर कॉलेज, पीजी कॉलेज के प्रबंधक और कौशल्या देवी इंटर कॉलेज महराजगंज के प्रधानाचार्य भी रहे हैं। उनके कार्यकाल में ही सुजानगंज विद्युत उपकेंद्र, महराजगंज सीएचसी का निर्माण हुआ था। वर्ष 2005 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव इनके घर आए थे और उनकी मांग पर चरियाही में स्टेडियम को मंजूरी दी थी। उमाशंकर यादव अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके परिवार में पुत्र जयसिंह यादव, विजय यादव, अजय यादव, भतीजा अंकित यादव, दिग्विजय यादव हैं। निधन पर सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, पूर्व मंत्री व विधायक जगदीश सोनकर, शैलेन्द्र यादव ललई, लकी यादव, पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय, पूर्व सांसद तूफानी सरोज आदि ने शोक जताया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें