फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी ब्रह्मदेव वर्मा का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के जमैथा गांव निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ब्रह्मदेव वर्मा का देर शाम निधन हो गया। वह 102 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार थे। वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़कर गए हैं। निधन की खबर मिलते ही लोगों में शोक छा गया। एसडीएम व तहसीलदार सदर ने उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन

छह भाई-बहनों में सबसे बड़े ब्रह्मदेव वर्मा महज 16 वर्ष की उम्र में स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े थे। वर्ष 1942 के आंदोलन में वह जेल गए। क्रांतिकारी स्वभाव के कारण वह लगातार संघर्षरत रहे। आजादी के बाद उन्हें कलेक्ट्रेट में पेशकार के पद पर तैनाती मिली थी। ब्रह्मदेव वर्मा के परिवार में पुत्री विजय लक्ष्मी, दामाद वीरेंद्र श्रीवास्तव, नाती विजय प्रकाश, शिवप्रकाश, भतीजा विपिन प्रकाश, प्रवींद्र मणि, रवींद्र मणि, संदीप, उदयमणि, देशदीपक हैं। प्रशासन की ओर से सदर एसडीएम नितीश कुमार व तहसीलदार ज्ञानेंद्र सिंह ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें