फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की पांच बाइक और असलहा के साथ पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदवक थाने की पुलिस ने सोमवार को सुबह बगेरवां गांव के मोड़ के पास से चोरी की पांच बाइक और असलहा के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वे एक आभूषण की दुकान से चोरी की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन

सीओ केराकत शुभम तोडी ने बताया कि थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, स्वॉट टीम प्रभारी आदेश त्यागी और सर्विलांस प्रभारी राम जनम यादव सोमवार को भोर में टीम के साथ अपराधियों की तलाश में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बगेरवा मोड़ के पास कुछ बदमाश आभूषण की दुकान से चोरी की योजना बना रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से पांच लोगों को पकड़ लिया। उनके पास से लाठी, डंडा, एक तमंचा, कारतूस व चोरी की पांच बाइकें बरामद हुईं। पकड़े गए लोगों में संदीप चौहान निवासी नोनहरा, गया बिन्द निवासी बैरहिया, चन्दन चौहान निवासी नोनहरा, हेमंत कुमार यादव निवासी शिवदासपुर थाना खानपुर, गाजीपुर व महाजन प्रजापति निवासी मलदह दवैथुआ, थाना फूलपुर वाराणसी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें