फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन-पूजन कर लोगों ने मांगा आशीर्वाद 

Tue, 11 Oct 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
भारत भारतीय दुर्गा पूजा समिति बदलापुर पड़ाव में स्थापित मां भगवती की आकर्षक प्रतिमा। 
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन नवमी पर माता रानी के शक्ति स्वरूप के  दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ रही। सुबह से लेकर देर शाम तक लोगों ने हवन पूजन कर मां से सुख और संमृृद्धि की कामना की।    मां शीतला धाम चौकिया,  मैहर मंदिर और पूजा पंडालों में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन


रात की आरती तक मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों की कतार लगी रही। ग्रामीण इलाकों में स्थापित पूजा पंडालों में भी काफी भीड़ रही। पूजा पंडालों में प्रसाद वितरण किया गया। हवन पूजन के साथ नवरात्र का समापन हो गया। लोगों ने मंदिरों एवं अन्य स्थानों पर हवन पूजन किर कन्याओं को भोजन कराया।

मैहर मंदिर और मां शीतला धाम चौकिया में दर्शन के लिए भक्तों की काफी भीड़ रही। मां के शक्ति स्वरूप के अंतिम दर्शन के लिए गांव गिराव में लगे पूजा पंडालों में भीड़ उमड़ी। नौ दिन व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने सुबह हवन पूजन कर शाम को व्रत का पारण किया। मंदिरों में सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन


देर रात दर्शन का सिलसिला चला। पूजा पंडालों में दर्शन के लिए भीड़ देखी गई। हवन पूजन और आरती के बाद प्रसाद के वितरण किया गया। सोमवार को देर रात से पंडालों में सन्नाटा पसर गया। मंगलवार को देवी मूर्तियों का विर्सजन किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें