सुइथाकला के लालापुर गांव के पास रोडवेज और डीसीएम में क्षतिग्रस्त वाहन।
सरपतहा थाना क्षेत्र के लालापुर गांव के पास सोमवार की सुबह करीब पांच बजे रोडवेज बस और डीसीएम की टक्कर में डीसीएम चालक समेत सात लोग घायल हो गए। छह घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया जबकि डीसीएम चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लखनऊ से आजमगढ़ की ओर सवारी लेकर जा रही आजमगढ़ डिपो की रोडवेज बस सरपतहा थाना क्षेत्र के लालापुर के पास पहुंची थी तभी सामने से आ रही डीसीएम से टक्कर हो गई। डीसीएम चालक ओमप्रकाश निवासी रुदौली जिला फैजाबाद गम्भीर रुप से धायल हो गया।
वहीं बस मे यात्रा कर रहे हरिश्चन्दर निवासी फूलपुर, रमेश बिंद निवासी पलिया आजमगढ़, पल्लवी पत्नी कर्मजीत निवासी बिलवाई पवई आजमगढ़ समेत छह यात्री घायल हो गए। सुबह पांच बजे सड़क पर सन्नाटा था।
दोनों वाहनों की टक्कर के बाद तेज आवास सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। घायल यात्रियों को बस से उतार कर पीछे आ रही दूसरी बस से शाहगंज पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी कोे छोड़ दिया गया। जबकि डीसीएम चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।