फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जौनपुर में चिकन कुर्ता और शेरवानी की दुकान में लगी भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार

Tue, 16 Mar 2021 12:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
दुकान में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक दुकान में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि आसपास धुएं का गुबार छा गया। किसी ने आग लगे की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। दुकान मालिक ने बताया कि आग से उनकी भारी क्षति हुई है।

विज्ञापन


इसी भवन के ऊपरी हिस्से में दुकानदार का परिवार भी रहता था। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान के ऊपरी हिस्से में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

अटाला मस्जिद के सामने मोहम्मद महबूब की फेमस चिकन कुर्ता और शेरवानी नाम से दुकान है। दुकान के ऊपरी हिस्से में उनका परिवार रहता है। मंगलवार की सुबह करीब सात बजे मोहल्ले के लोगों ने दुकान से तेज धुंआ उठता देख तो शोर मचाने लगे। घरवालों की नींद खुली तो पूरा मकान धुएं से भरा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी के छत के रास्ते नीचे उतरकर सभी ने खुद को सुरक्षित किया। दुकान का शटर खोला गया तो अंदर से तेज लपटें निकल रही थी। घनी आबादी वाले इस व्यावसायिक इलाके में आग से अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार, कोतवाली प्रभारी संजीव मिश्र, तारावती यादव आदि फोर्स के साथ पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया। अगलगी का कारण शार्ट सर्किट को माना जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें