फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में करोड़ों की जीएसटी चोरी, गिरफ्तार जौनपुर निवासी आरोपी से भदोही पुलिस भी करेगी पूछताछ

Mon, 15 Mar 2021 10:57 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

मुंबई में करोड़ों की जीएसटी चोरी के आरोप में उत्तर प्रदेश के जौनपुर का निवासी उद्योगपति गिरफ्तार हुआ है। गिरफ्तार अशोक सिंह को भदोही जनपद लाकर भी पूछताछ की जाएगी। उसके खिलाफ ज्ञानपुर के कोतवाली क्षेत्र के बालीपुर निवासी मनमोहन सिंह ने एक साल पूर्व जालसाजी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन


मुंबई के सेंट्रल जीएसटी की टीम ने अशोक सिंह को 15 दिन पहले 63.5 करोड़ की जीएसटी चोरी में गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह जेल में है। उस पर फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट पर छह कंपनियां चलाने का आरोप है। इसका मामला दर्ज होने पर उसने लोअर कोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने उसे राहत देने से इनकार कर दिया तो उसने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। वहां से राहत नहीं मिलने पर वह भूमिगत हो गया था।
2019 में लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुका है 

विज्ञापन

ज्ञानपुर में उसके खिलाफ दी गई तहरीर में व्यापारी मनमोहन सिंह ने आरोप लगाया था कि उनकी फर्म का गलत तरीके से इस्तेमाल कर अशोक सिंह ने लाखों की धोखाधड़ी की। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर उसे जिले की कोर्ट में पेश करने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि जौनपुर निवासी अशोक सिंह वर्ष 2019 में लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुका है।

वह कोरोना काल में समाजसेवा में भी सक्रिय रहा था। हालांकि जौनपुर में उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है। वहीं ज्ञानपुर पुलिस का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी हो जाने के बाद उसे यहां लाने का रास्ता साफ हो गया है और उसे यहां लाकर पूछताछ की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें