अनुसूचित जाति की महिला से छेड़खानी व मारपीट किए जाने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश एससी-एसटी कोर्ट ने थानाध्यक्ष महराजगंज को सफाई कर्मी समेत चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।
पीड़ित महिला ने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया कि 6 जून 2021 को सफाई कर्मी आशीष सिंह, गुड्डू सिंह व शंभू नाथ सिंह सुबह 10 बजे लाठी-डंडे के साथ दरवाजे पर आ गए। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पति की पिटाई की और घर में घुसकर प्रार्थिनी के कपड़े फाड़ दिए। उसके पुत्र के आंख में बालू डाल दिया। आस-पास के लोगों ने बीच बचाव किया। थाने पर सुनवाई नहीं हुई तो प्रार्थिनी ने उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया। इसके बावजूद कुछ नहीं किया गया। कोर्ट ने संबंधित के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना का आदेश महराजगंज थानाध्यक्ष को दिया है।