फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: पूर्व सांसद धनंजय सिंह और एमएलसी प्रिंसू सिंह पर केस, जाने क्या है मामला

Wed, 12 May 2021 04:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

मंगलवार को लखनऊ मुख्यालय से मिले निर्देश पर एपुलिस ने सिकरारा के बनसफा गांव स्थित पूर्व सांसद के पैतृक आवास पर दबिश दी थी, लेकिन यहां पूर्व सांसद नहीं मिले। बुधवार को आवास के बाह पीएसी तैनात की गई है।


 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सासंद धनंजय सिंह की पुलिस तलाश कर रही है। वहीं, अब जौनपुर जिले क खुटहन थाने की पुलिस ने धनंजय सिंह, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू और उनके समर्थकों समेत 150 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन पर कोरोना कर्फ्यू के उल्लंघन और कोविड-19 महामारी के गाइडलाइन की अनदेखी का आरोप है।

विज्ञापन


एसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि पांच मई को खुटहन थाना क्षेत्र के पटेला बाजार के पास धनंजय सिंह व प्रिंशु सिंह समर्थकों के साथ नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य व उनके परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने समर्थकों के साथ कोरोना कर्फ्यू और कोविड -19 के गाडइलाइन का उल्लंघन किया। इस आरोप में खुटहन थाने की पुलिस ने सोमवार को उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस ने पूर्व सांसद की खोज में मारा छापा
मंगलवार को लखनऊ मुख्यालय से मिले निर्देश पर एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह, सीओ सदर रणविजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने सिकरारा के बनसफा गांव स्थित पूर्व सांसद के पैतृक आवास पर दबिश दी थी, लेकिन यहां पूर्व सांसद नहीं मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ में हुए अजीत सिंह हत्याकांड में पूर्व सांसद धनंजय सिंह का नाम साजिशकर्ता के रूप में सामने आया था। विभूतिखंड थाने में उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश कर रही है। इस मामले में कोर्ट की ओर से गैर जमानती वारंट भी जारी हुआ था। इसके बाद पुलिस ने पूर्व सांसद पर इनाम भी घोषित किया था। हालांकि इनाम घोषित होते ही धनंजय सिंह ने एक पुराने मामले में जमानत तोड़वाकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। कोर्ट से दोबारा जमानत पर रिहा होने के बाद धनंजय सिंह ने जौनपुर आकर पत्नी श्रीकला सिंह के समर्थन में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव प्रचार भी किया था। चुनाव बीतते ही पुलिस फिर से उनकी तलाश में जुट गई है।

घर के बाहर पीएसी तैनात
पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देश पर पूर्व सांसद के आवास के बाहर 39वीं वाहिनी पीएसी की डेढ़ सेक्शन टुकड़ी को तैनात कर दिया है। पीएसी के जवान घर से सौ मीटर दूर से निगरानी कर रहे हैं। उन्हें यह निर्देश दिया गया है कि जैसे ही पूर्व सांसद धनंजय सिंह की भनक लगे, तत्काल सूचना दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें