मंगलवार को लखनऊ मुख्यालय से मिले निर्देश पर एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह, सीओ सदर रणविजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने सिकरारा के बनसफा गांव स्थित पूर्व सांसद के पैतृक आवास पर दबिश दी थी, लेकिन यहां पूर्व सांसद नहीं मिले। यह जरूर पता चला कि वह यहां आए थे और कुछ घंटे पहले ही कहीं चले गए। वह कहां गए और कब लौटेंगे इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी।
इसके बाद देर रात ही पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देश पर पूर्व सांसद के आवास के बाहर 39वीं वाहिनी पीएसी की डेढ़ सेक्शन टुकड़ी को तैनात कर दिया गया। पीएसी के जवान घर से सौ मीटर दूर से निगरानी कर रहे हैं। उन्हें यह निर्देश दिया गया है कि जैसे ही पूर्व सांसद धनन्जय सिंह की भनक लगे, तत्काल सूचना दें।