फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टियरिंग फेल होने से सड़क के किनारे गड्ढे में गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर थाना क्षेत्र के भाऊपुर गहरौल गांव के पास सुरियावां से जौनपुर जा रही बस की स्टियरिंग फेल हो गई। इसके चलते बस सड़क के किनारे किचड़ से भरे गड्ढे में उतर गई। बस नीचे उतरते ही उसमें सवार लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई और लोग8 चीखने-चिल्लाने लगे। इस हादसे में बस में सवार 20 से अधिक यात्री चुटिहल हो गए। हालांकि संयोग अच्छा था कि बस पलटी नहीं, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। किसी तरह से यात्रियों को बस से नीचे उतरकर दूसरी गाड़ी से यात्रियों को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन

बस शनिवार को सुबह सुरियावां से जौनपुर जा रही थी। सुबह करीब 9 बजे के करीब जैसे ही बस रामपुर थाना के भाऊपुर गहरौल गांव के पास पहुंची, उसी समय उसकी स्टियरिंग फेल हो गई। इससे अनियंत्रित होकर बस सड़क के नीचे कीचड़ युक्त गड्ढे में चली गई। गड्ढे में पानी कम होने के कारण किसी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा। बस गड्ढे में जाते ही उसमें सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के वक्त बस में करीब 35 लोग सवार थे। यात्रियों को किसी तरह से बस के नीचे उतारकर दूसरी गाड़ी से गंतव्य के लिए रवाना किया। बस चालक मन्ना लाल यादव ने बताया कि स्टियरिंग फेल हो जाने से बस सड़क के नीचे गड्ढे में चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें