फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शादी से चंद घंटे पहले उठी पिता की अर्थी.......

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरामऊ। सिघावल गांव निवासी प्रमोद कुमार मिश्र को कहां पता था कि बेटी को डोली में विदा करने की हसरत उनकी अधूरी रह जाएगा। कालचक्र का पहिया ऐसा घूमा कि बेटी की शादी के चंद घंटे पहले ही उनकी मौत हो गई। अचानक से शादी की खुशियां गम में तब्दील हो गईं। जैसे-तैसे शव का अंतिम संस्कार कर शादी की रस्म पूरी की गई।
विज्ञापन

सिघावल गांव निवासी प्रमोद कुमार मिश्रा ने अपनी पुत्री की शादी पड़ोसी जिले सुल्तानपुर के करौंदीकला में तय की थी। शुक्रवार को बरात आनी थी। बृहस्पतिवार की शाम शादी की तैयारियों को अंतिम रूप देने के बाद प्रमोद कुमार मिश्र भोजन कर सो गए। शुक्रवार की सुबह काफी देर तक नहीं उठे तो परिजन उन्हें जगाने पहुंचे। उनकी सांसें बंद देख घरवाले सन्न रह गए। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की वर पक्ष को देकर कन्या पक्ष के लोगों ने फिर भी शादी की रस्म पूरी करने का आग्रह किया। वर पक्ष के सहमत हो जाने पर दोपहर में प्रमोद मिश्र के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कर शादी की रस्म पूरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें