राजाबाजार। महराजगंज धान क्रय केंद्र का कंप्यूटरीकृत कांटा मेें फाल्ट होने का आरोप लगाते हुए किसानों ने मंगलवार को दोपहर में हंगामा खड़ा कर दिया। इसके चलके घंटों धान तौल का काम बाधित रहा। एक कांटा खराब होने और दूसरे को समतल स्थान पर न रखने के कारण आ रही कमी को विपणन निरीक्षक ने ठीक करते हुए 20 किलोग्राम का बाट मंगवाकर किसानों के सामने रख दिया। करीब डेढ़ घंटे बाद तौल फिर से शुरू हुई।
कई दिनों से लगातार हो रही बूंदाबांदी के कारण धान बिक्री के लिए नंबर लगाए किसान क्रय केंद्र पर परेशान रहे। मंगलवार जब तौल शुरू हुई तो क्षेत्र का एक प्राईवेट राइस मील के व्यक्ति को धान तौल कराने और कांटा में धांधली देख मौके पर जुटे किसानों ने हो हल्ला मचाना शुरू कर दिया। कांटा फाल्ट का आरोप लगाते हुए किसानों न उसे दुरुस्त कराने की बात की। ट्रैक्टर से लादकर धान तौल कराने आए किसान महेंद्र कुमार, राहुल कुमार, अजय यादव, श्रीराम, शनी कुमार आदि किसान का कहना है कि जिस कांटा से महराजगंज एफसीआई द्वारा धान क्रय हो रहा है। उसमें प्रति बोरी दो तीन किलोग्राम की फाल्ट आ रहा है। करीब डेढ घंटा हो हल्ला के बाद तौल करा रहा प्राइवेट राइस मील का व्यक्ति मौके से भाग निकला। एफसीआई एमआई पीके पांडेय ने मशीन को समतल स्थान पर रख किसानों को आश्वस्त करते हुए बताया कि समतल जगह पर कांटा न रखे जाने के कारण मशीन में फाल्ट आ रहा था। दूसरी कांटा मशीन खराब है। जिसे तुरंत ठीक करा तौल चालू करा दिया गया।