फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर्व पर लगेगा मेला, लोग उठा सकेंगे लुफ्त

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में इस बार मेला लगाया जाएगा। ऐसा पहली बार होगा, जब दीपावली पर्व पर मेला लगेगा, जबकि इसके पहले सिर्फ दशहरा पर्व पर ही मेले का आयोजन होता था। जिम्मेदारों ने मेला की तैयारी शुरू कर दी है। मेले का आयोजन के लिए स्थान चयन आदि की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण कम होने के बाद पथ विक्रेताओं की आय बढ़ सके, इसके लिए सरकार की तरफ सेे दीपावली पर्व पर मेले का आयोजन करने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत निकायों को 28 नवंबर से मेले का शुभारंभ करने और तीन व चार नंबर को समापन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके क्रम में जिले में मेले के आयोजन के लिए जिम्मेदारों ने तैयारी भी शुरू कर दी है। जिले की तीन नगर पालिकाओं जौनपुर, शाहगंज व मुंगराबादशाहपुर में मेले का आयोजन कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। मेले के आयोजन के लिए स्थान चयन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नगर पालिका परिषद जौनपुर के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्र का कहना है कि दीपावली पर्व पर 28 अक्तूबर से मेले का आयोजन करने के लिए शासन स्तर से निर्देश जारी किया गया है। मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए स्थान चयन आदि की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें