पकड़ा गया शराब तस्कर अपना नाम रंजीत बता रहा है, जो सुरेरी थाना क्षेत्र का निवासी है। उसके खिलाफ छह से ज्यादा से मुकदमे दर्ज हैं। शहर कोतवाल संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि बदमाशों से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि सभी शातिर शराब तस्कर हैं। ये लोग नकली शराब की तस्करी करते हैं। किसी को शक ना हो इसके लिए शराब तस्करी में महंगी कार का इस्तेमाल करते हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों में रंजित सिंह उर्फ राहुल पुत्र सुरेंद्र सिंह उर्फ लुटरी सिंह निवासी पृथ्वीपुर थाना सुरेरी, शिव जायसवाल पुत्र स्वामीनाथ जायसवाल निवासी कुवार बाजार थाना फुलपुर जनपद वाराणसी और सूरज यादव पुत्र बच्चन यादव निवासी जयसिंहपुर थाना नेवढिया शामिल हैं। घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की हुंडई वरना कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है।