फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष के आश्वासन पर काम पर लौटे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका अध्यक्ष के आश्वासन के बाद कर्मचारी बुधवार को काम पर वापस लौट आए। नगर पालिका के कर्मचारी सभासद पर
विज्ञापन

साथी कर्मी की पिटाई करने का आरोप लगाते हुए कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन कर रहे थे। कर्मचारी आरोपी सभासद के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस बीच नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद साहू ने बुधवार को आंदोलनरत कर्मियों के बीच पहुंचकर 15 नवंबर तक आरोपी सभासद के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारी धरना स्थगित कर काम पर लौट आए।
विज्ञापन

आरोप है कि मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका परिसर में बीते शुक्रवार की रात करीब 11 बजे गेट खोलने को लेकर सभासद सूर्य लाल जायसवाल एवं उनके सहयोगी ने ड्यूटी पर तैनात नगर पालिका कर्मी के साथ मारपीट कर लागबुक फाड़ कर फेंक दिया गया था। इसके बाद पीड़ित कर्मी ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। इससे नाराज पालिका कर्मियों ने बीते सोमवार से कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। इस बीच बुधवार को पालिका अध्यक्ष शिव गोविंद साहू ने कर्मियों के बीच पहुंचकर 15 नवंबर तक आरोपी सभासद के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद नगर पालिका कर्मियों ने 15 नवंबर तक के लिए धरना स्थगित कर दिया और काम पर लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें