फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर, वाराणसी की तर्ज पर शहर में बिजली आपूर्ति पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
आवास एवं शहरी नियोजन राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने निरीक्षण भवन में रविवार की रात तक कई विभागों की अलग-अलग समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि गोरखपुर और वाराणसी में जितनी बिजली की आपूर्ति की जा रही है, उतनी ही जौनपुर में दी जा रही है। इसलिए निर्धारित रोस्टर के ही हिसाब से विद्युत आपूर्ति की जाए।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने विद्युत निगम के अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा में कहा कि पूर्ववर्ती सपा सरकार की तरह भाजपा वीआईपी जिलों का चुनाव कर वहां विद्युत आपूर्ति नहीं कराती है। भाजपा सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर एक समान रूप से सभी जिलों को बिजली की आपूर्ति करा रही है। उन्होंने कहा कि शहर में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की जाती है, जबकि तहसील क्षेत्रों में 20 और 18 घंटे की आपूर्ति का रोस्टर तय किया गया है। उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि फाल्ट संज्ञान में आते ही दुरुस्त किया जाए। इसके बाद राज्य मंत्री ने आरईएस के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और विभाग की तरफ से कराए जाने वाले कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें