फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया दशहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। जिला मुख्यालय पर दो अलग-अलग स्थानों पर दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया। मेले में रावण का पुतला सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। राजमहल में शस्त्र पूजन कर सभी को दशहरा की बधाई दी गई। शाहगंज में 75 फीट लंबे रावण के पुतले का दहन किया गया।
विज्ञापन

शाहगंज : क्षेत्र में स्थित रामलीला मैदान में असत्य पर सत्य की विजय के पर्व विजयादशमी पर मेले का आयोजन किया गया। मेले में 75 फीट के रावण के पुतले का दहन किया। दोपहर बाद मेले में महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे और युवा पहुंचे। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का रथ शाहपंजा मोहल्ला स्थित संगत जी मंदिर से निकलकर निर्धारित मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान पहुंचा। जहां क्षेत्रीय विधायक शैलेंद्र यादव ललई, एसडीएम नीतीश कुमार, तहसीलदार अभिषेक राय, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश जायसवाल, समिति के अध्यक्ष राम नारायण अग्रहरि आदि ने आरती उतारी। रामलीला मैदान स्थित चबूतरे पर श्रीराम और रावण के युद्ध के दृश्य का मंचन किया गया। श्रीराम के बाण से रावण का वध हुआ।
मछलीशहर : रामलीला के मंचन के बाद छाछो गांव में शुक्रवार को विजयदशमी मेले का आयोजन किया गया। शाम को असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया गया। पुतला दहन के समय मेला क्षेत्र जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।
विज्ञापन

बदलापुर : क्षेत्र के रामजानकी मंदिर सरोखनपुर, उमरी कला, पीली नदी के समीप दाउदपुर में सप्ताह भर तक श्रीराम लीला के मंचन के बाद शुक्रवार को विजयदशमी मेले का आयोजन किया गया। रावण के पुतला दहन के बाद जय श्रीराम के जयघोष से क्षेत्र गूंज उठा।
मडियाहूं: क्षेत्र के विवेकानंद इंटर कालेज के मैदान पर मेले का आयोजन किया गया। सभी ने एक दूसरे को बधाई दी। नेवढ़िया: क्षेत्र के बुद्धीपुर गांव में विजय दशमी के अवसर शुक्रवार की रात 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। विजयदशमी के अवसर पर क्षेत्र के नेवढ़िया व गोपालापुर बाजार में मेले के दौरान रावण के पुतले का दहन किया गया। इस मौके पर अवनीश पटेल, अभिषेक पटेल, अशोक पटेल, कन्हैया शर्मा, संजय शर्मा, राजा,वीर, अजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें