फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज क्षेत्र के पूरागंभीर शाह गांव निवासी एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पूरा गंभीर शाह निवासी 24 वर्षीय विकास शर्मा पुत्र परमानंद शर्मा दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करते थे। शुक्रवार को स्थानीय बाजार निवासी बुद्धू सोनी के घर शौचालय निर्माण का काम चल रहा था। जहां विकास मजदूरी करने गए थे। वह घर में लगे सबमर्सिबल पर पानी लेने गए। इसी बीच वह सबमर्सिबल में उतरे करंट की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें