फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजल्ट घोषित नहीं होने से छात्र डीएलएड का फार्म भरने से वंचित

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्नातक अंतिम वर्ष का रिजल्ट घोषित नहीं होने के कारण तमाम छात्र डीएलएड का प्रवेश फार्म नहीं भर पाएंगे। यूजी व पीजी की कापियों का मूल्यांकन कार्य अभी चल रहा है। डीएलएड का फार्म न भर पाने से छात्रों में नाराजगी है।
विज्ञापन

डीएलएड में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के स्नातक अंतिम वर्ष के छात्रों को उम्मीद थी कि कॉपियों का मूल्यांकन के बाद परीक्षा फल समय से घोषित हो जाएगा, लेकिन 14 सितंबर तक पूर्वांचल विद्यालय ने बीकाम व बीएससी के कुछ विषयों को छोड़कर किसी अन्य का परीक्षा फल घोषित नहीं किया है। छात्र दिलीप सिंह का कहना है कि डीएलएल में प्रवेश के बाबत आवेदन के लिए अब एक वर्ष इंतजार करना होगा। 14 सितंबर तक रिजल्ट न आने से छात्रों के मंसूबे पर पानी फिरता नजर आ रहा है। परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह का कहना है कि रिजल्ट शीघ्र घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें