फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल पटरी दोहरीकरण के चलते 12 घंटे बंद रहा गुरैनी मार्टीनगंज मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। रेल पटरी के दोहरीकरण के चलते शुक्रवार को गुरैनी-मार्टीनगंज मार्ग दिनभर बंद रहा। इससे राहगीर आवागमन को लेकर दिन भर हलकान रहे। राहगीरों को चार किलोमीटर घूम कर आना जाना पड़ा। रेलवे विभाग द्वारा वाराणसी-फैजाबाद रेलमार्ग पर जफराबाद से फैजाबाद तक रेल दोहरीकरण का काम चल रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मानीकला हाल्ट के 52 सी रेलवे क्रासिंग पर काम हो रहा था। क्रासिंग पर स्लीपर बदले जा रहे थे और नए स्लीपर लगाए जा रहे थे। गुरैनी-मार्टीनगंज मार्ग पर वाहनों की आवाजाही से काम करने में भी दिक्कत आ रही थी। इस वजह से सुबह आठ बजे से सायं आठ बजे सड़क मार्ग अवरुद्ध कर देना पड़ा। इससे बाइक समेत चार पहिया वाहनों को चार किमी घूमकर वाया भुड़कुड़हा गांव के रेलवे क्रासिंग के रास्ते से होकर जाना पड़ रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे क्रासिंग पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें