फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डॉन दाऊद से जौनपुर के तस्करों का कनेक्शन, खेत में चलाते थे ड्रग्स की फैक्टरी; ड्रम में लाते थे केमिकल

Sat, 06 Jul 2024 10:00 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

गाजीपुर जिले के तस्कर अभिषेक सिंह की गिरफ्तारी के साथ ही ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़ मुंबई पुलिस ने किया था। इसके बाद से ही जिले की पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। अभिषेक सिंह गांव के खेत में ही ड्रग्स फैक्टरी चलाता था। वहीं इसे लेकर गांववालों को शक भी था।
विज्ञापन
दाऊद इब्राहिम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ड्रग्स मामले में गिरफ्तार अभिषेक सिंह गांव के खेत में ही ड्रग्स फैक्टरी चलाता था। नीले ड्रम में केमिकल लाया जाता था, फिर उसे बनाकर बाहर भेजा जाता था। अभिषेक की तरफ से कहा जाता था कि मछली के लिए चारा बनाया जा रहा है। इसकी भनक ग्रामीणों को भी नहीं थी।

विज्ञापन


अब मामले का भंडाफोड़ हुआ है। जिले का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के मुंबई में ड्रग्स कारोबार से जुड़ने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। इस मामले में जिले के तीन तस्करों का नाम सामने आया है। इसमें से दो की गिरफ्तारी मुंबई से हुई है। मुख्य सरगना फरार है। हालांकि पुलिस इनका पता और इनके बारे में सारा विवरण तलाशने में शुक्रवार को भी लगी रही।

अभिषेक सिंह मीरपुर बेलवा मड़ियाहूं का है, जो गांव में ही खेत में ड्रग्स की फैक्टरी चलाता था। मुख्य सरगना सलीम डोला भी मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र का रहने वाला है, जो दुबई और तुर्की में बैठकर दाऊद के इस कारोबार को चलाता था।

विज्ञापन

पांच साल से यह काम कर रहा था अभिषेक

इस मामले में घनश्याम सरोज भी दबोचा गया है। मीरपुर बेलवा के ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी अभिषेक कुमार पिछले पांच साल से यह काम कर रहा था। इससे आसपास के तमाम युवाओं को जोड़ा गया था।

अभिषेक के गुर्गे यहां नीले ड्रम को वाहन से लाते थे। पूछने पर बताते थे कि मछली का चारा है, ग्रामीणों को शक था कि ये कुछ गलत कर रहे हैं। अभिषेक की गिरफ्तारी के बाद लोगों का शक यकीन में बदल गया।

जब से दाऊद गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी हुई है। तब से ग्रामीण आपस में यह चर्चा कर रहे हैं कि वे गांव में गोरखधंधा करते रहे किसी को पता नहीं चला। आश्चर्य की बात है कि जिला प्रशासन को कैस भनक नहीं लगा।  
विज्ञापन

10 वर्षों से अभिषेक रहता था मुंबई में

इस मामले में मीरपुर के प्रधान तिलकधारी सिंह ने बताया कि अभिषेक सिंह मीरपुर का रहने वाला है। इनका परिवार पिछले 10 साल से मुंबई में रहता है। उसके पिता मुंबई में ट्रक चलाते हैं।

क्या बोले क्राइम इंस्पेक्टर
प्रधान ने सिर्फ 10 वर्ष से बाहर रहने की लिखित जानकारी दी है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी अभिषेक का परिवार 20 वर्षों से अधिक समय से मुंबई में रह रहा है। गांव में ड्रग्स फैक्टरी की पुष्टि नहीं हो पा रही है। पता लगाया जा रहा है। आरएस यादव, इंस्पेक्टर, क्राइम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें