फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने सुनी कोटेदारों की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कोटेदार संघ के ब्लाक अध्यक्षों के साथ बैठक की। इस दौरान उनकी समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को निराकरण करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि अपनी दुकानों पर अपात्र राशनकार्ड धारकों को लेकर सूचना चस्पा करें कि वे क्यों अपात्र हैं।
विज्ञापन

इस दौरान डोर स्टेप डिलीवरी का भुगतान न होने, अपात्र राशनकार्डों के सत्यापन कार्य में विक्रेताओं की भूमिका शामिल न किये जाने, गोदाम से अनाज तौलकर नहीं दिये जाने, ई-पॉस मशीनों में 4जी सिम लगवाने व प्रत्येक माह कोटेदारों की समस्या को सुनकर उसका निराकरण का का निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी को दिया। डीएम ने कहा कि जिन ठेकेदारों की ओर डोर स्टेप का भुगतान कोटेदारों को नहीं किया जा रहा है, उसके विरुद्ध कार्यवाही करते हुए शीघ्र भुगतान किया जाए। उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया कि अपात्र राशनकार्डधारकों को उनके अपात्रता के संबंध में लागू शर्तों को अपनी दुकानों पर चस्पा करें। कार्डधारकों को उक्त सूचना से अवश्य अवगत कराएं। ऐसा नहीं करने पर अपात्र कार्डधारकों से बाजार मूल्य पर अनाज की रिकवरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें