फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने सियासी दलों से भी मांगा सहयोग, वोटरों को करें जागरूक

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 ? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के साथ बैठक हुई। जिसमें डीएम ने मतदाता पुनरीक्षण में राजनीतिक दलों से सहयोग का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाए जाने के लिए बीएलओ के कार्यों में सहयोग के लिए बूथवार बीएलए (बूथ एवल एजेंट) नियुक्त कर सूची उपलब्ध कराए जाने की अपेक्षा की। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम शामिल, संशोधन व विलोपन के लिए आनलाइन वोटर पोर्टल, वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप पर भी सुविधा उपलब्ध है जिनका उपयोग किए जाने के लिए अपने स्तर से मतदाताओं को जागरूक करने के सहयोग की अपेक्षा की। वहीं, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम प्रकाश ने जनप्रतिनिधियों को मोबाइल पर वोटर हेल्पलाइन एप को डाउनलोड कराते हुए विस्तार से जानकारी प्रदान की। साथ ही कहा कि अन्य लोगों के मोबाइल पर प्ले-स्टोर के माध्यम से वोटर हेल्पलाइन एप को डाउनलोड कराए और उसे रजिस्टर कराकर इस एप के माध्यम से निर्वाचन के संबंध में विभिन्न जानकारी, वोटर कार्ड की जानकारी प्राप्त किया जा सकता है।
डोर-टू-डोर जाकर सत्यापन करें बीएलओ
जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में बैठक किया। इस दौरान
जफराबाद, मल्हनी और सदर विधानसभा क्षेत्र के सुपरवाइजरों के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की बूथवार समीक्षा किया। साथ ही कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। डीएम ने कहा कि 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं का नाम सूची में जोड़ा जाए। पुरुषों के साथ ही महिला मतदाताओं का नाम प्राथमिकता से जोड़ने का निर्देश दिया, जिससे महिला मतदाताओं के अनुपात को बढ़ाया जा सके। डीएम निर्देशित किया कि बीएलओ डोर-टू-डोर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करें और वोटर हेल्पलाइन के बारे लोगों को बताया जाए, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं महिलाओं का नाम जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें