फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

58 गांव संवेदशील, 7 जोन, 27 सेक्टर और 2 सुपर जोन में बांटा गया जनपद

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। विधानसभा चुनाव के बाद पड़ रही होली को लेकर प्रशासन काफी सख्त है। इस बार जनपद को 7 जोन, 27 सेक्टर और 2 सुपर जोन में बांट दिया गया है। इसके अलावा 58 गांवों को संवेदनशील माना गया है। जहां अतिरिक्त पुलिस की तैनाती रहेगी। हालांकि सुरक्षा के कारण इन गांवों का नाम नहीं सार्वजनिक किया गया है। वहीं, पर्व के चलते बाजार पूरी तरह से सज गया है। लोग इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ, सपा मुखिया अखिलेश यादव और बुलडोर शक्ल वाले फेस मास्क खोजते दिख रहे हैं। हालांकि दुकानदारों ने इसके लिए आश्वासन भी दिया है। हालांकि क्रिकेटरों, भालू, बंदर, राक्षस, छोटा भीम शक्ल के फेस मास्क और बिग से सजी दुकानें लोगों को खरीदने के लिए बरबस अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन

शहर में कोतवाली चौराहा, नगर पालिका रोड, पालिटेक्निक चौराहा, ओलंदगंज फलवाली गली और अन्य रोड पर होली की बाजार सजी हुई है। इसी तरह, ग्रामीण इलाकों में भी होली के सामान की बिक्री हो रही है। यहां कोई खाने-पीने का सामान खरीद रहा है तो कोई रंग-गुलाल, पिचकारी, टोपी। सभी दुकानों पर मुखौटा बेचा जा रहा है। इसे खरीदने के लिए ग्राहकों को 80 से 300 रुपये की कीमत अदा करनी होगी। वहीं, रंग 10 रुपये दस ग्राम से लेकर 50 रुपये दस ग्राम तथा अबीर 50 रुपये से लेकर दो सौ रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रहा है। उधर, एएसपी सिटी डा. संजय कुमार ने बताया कि जनपद को सात जोन, 27 सेक्टर और दो सुपर जोन बनाया गया है। जोन में सीओ, सेक्टर में इंस्पेक्टर और सुपर जोन में एक-एक एएसपी तैनात रहेंगे। बदमाशी करने वालों पर सख्ती से निबटा जाएगा। जनपद में धारा 144 लागू है।
होलिया दहन की तैयारी तेज
जौनपुर। होलिका दहन की तैयारियों के साथ ही रंगोत्सव का उमंग भी हर ओर दिखने लगा है। युवक चंदा लगाकर लकड़ी व सरपत आदि होलिका में रखने में जुट गए हैं। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में होली का माहौल होता जा रहा है। बाजारों में दुकानों के साथ ही वाहनों पर फाग गीत बजने लगे हैं। वसंत पंचमी के दिन रेंड गाड़ने के साथ ही होली की तैयारी शुरू हो जाती है। युवक हर दिन होलिका केप्रतीक रेंड पर घास, फूस व लकड़ी डालते हैं। गांवों में किसकी होलिका सबसे जबरदस्त है इसकी होड़ लगती है। होलिका दहन के दिन झाझ-मजीरे व ढोलक की थाप पर देवी गीत पचरा से शुरुआत करके पारंपरिक गीत चौताल आदि गाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज के बाद दो दिन बंद रहेगा बैंक
जौनपुर। एलडीएम अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि होली पर्व के मद्देनजर सभी बैंक दो दिन के लिए बंद होंगे। बैंक में 17 और 18 मार्च को छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें