किसान नेता टिकैत के लखनऊ को दिल्ली बनाने के सवाल पर कहा कि लखनऊ-लखनऊ रहेगा और दिल्ली-दिल्ली रहेगा। सरकार ने किसानों के लिए खजाना खोल दिया है। विपक्ष किसानों को बरगला रहा है। चुनाव में ब्राह्मणों के महत्वपूर्ण होने के सवाल पर कहा कि हमारा मूलमंत्र सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास है। उपमुख्मंत्री जौनपुर शाम 5.30 बजे पहुंचे और लगभग सात बजे प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।