डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम आने के बाद प्रशासनिक स्तर से तैयारियां तेज कर दी गई। वहीं, एसपी ने भी पूरे कार्यक्रम का नोडल अधिकारी एएसपी सिटी डा. संजय कुमार को बना दिया। साथ ही जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया, जिसके बाद सोमवार शाम से ही सभी सीओ, थानाध्यक्ष, इंस्पेक्टर होटल, सराय, ढाबों और रोडवेज बस स्टॉप, तिराहा, चौराहा आदि स्थानों पर संदिग्धों की तलाशी तलाशी करते रहे।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी और एएसपी सिटी डा. संजय कुमार ने बताया कि डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए सभी थानाध्यक्षों का ड्यूटी लगाई गई है। कार्यक्रम स्थल पर कोविड-19 का पालन कराया जाएगा। साथ ही मंच के पास एक सीओ की भी ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा जगह-जगह सीओ और सभी थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ तैनात रहेंगे। कार्यक्रम स्थल के आसपास एक कंपनी पीएसी भी लगाई गई है।