फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी की पिटाई से खफा पालिका कर्मियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर नगरपालिका कर्मी की पिटाई के मामले ने सोमवार को तूल पकड़ लिया। सभासद की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज पालिका कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया है। कर्मचारियों ने हस्ताक्षर युक्त पत्रक चेयरमैन व ईओ को सौंपा।
विज्ञापन

पीड़ित कर्मी राम जी पटेल का आरोप है कि बीते 5 नवम्बर को ड्युटी के दौरान सभासद सूर्य लाल जायसवाल अपने एक सहयोगी के साथ आए और मेरे साथ बदसलूकी करते हुए मुझे मारा पीटा। जब कि मेरा इतना ही कसूर था कि मैं गेट बंद कर के खाना खा रहा था। इस मामले को लेकर पालिका कर्मचारी लामबंद हो गए और गेट के सामने दोषी सभासद व उनके सहयोगी व्यक्ति को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। उनका कहना है कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी, तक हम कोई काम नहीं करेंगे। कर्मचारियों ने हस्ताक्षरयुक्त पत्रक चेयरमैन व अधिशासी अधिकारी को सौंपा है, जिसमें चेतावनी दिया गया है कि पुलिस जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं करेगी, तब तक हम सभी कर्मचारी कामकाज नहीं करेंगे। साथ ही सफाई एवं पेयजल आपूर्ति बाधित करने की भ्ज्ञी चेतावनी दी। इस अवसर पर वकील, धनश्याम, अंकित साहू, खुर्शीद, मो नसीम, सिराज अहमद,विनोद कुमार, तुलसी, मिन्टू, छोटू, शहनाज, सोहन, इन्दकला सिंह, संतलाल सरोज, गोपाल जी गुप्त, दिलशाद अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें