फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय से पोषण ट्रेकर एप को नहीं जोड़ने की मांग

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में अपनी मांगो को लेकर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन करतीं आंगनवाडी कर्मचारी। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
ौनपुर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की ओर से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मांगों को पूरा करने की आवाज उठाई गई। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक डीएम कार्यालय में सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुनीता यादव ने कहा कि वर्ष 2018 में 1500 रुपये मानदेय बढ़ाने की घोषणा मुुख्यमंत्री की ओर से की गई थी, लेकिन वर्ष 2021 में उसे प्रोत्साहन राशि में बदल दिया गया। वहीं हम लोगों को हमारे विभागीय कार्यों के अलावा अन्य कार्य भी कराए जा रहे हैं। लेकिन जब मानदेय बढ़ाने की बात आती है तो सरकार प्रोत्साहन के रूप में मानदेय देने की घोषणा करती है। बढ़ाया गई राशि को सरकार को मानदेय के रूप में देना चाहिए। इतना ही नहीं पोषण ट्रेकर एप लागू होने से कार्य करना भी जटिल हो गया है। लाभार्थी को ओटीपी व्यवस्था से फीडिंग का कार्य करना कठिन हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रोत्साहन राशि को पूरी तरह मानदेय में बदलने, पोषण ट्रेकर एप को मानदेय से नहीं जोड़ने और राशन वितरण व्यवस्था सही करे आदि मांगों को पूरा करने की मांग की जा रही है। धरना प्रदर्शन में महामंत्री सुनीता प्रजापति आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें