हर एक स्थान पर कार्यों को पूर्ण करने के लिए प्रमुख कार्यकर्ता रखे जाएंगे। इस कार्यक्रम में भाजपा काशी क्षेत्र के सभी बूथ अध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित होंगे। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेगी। जगह-जगह स्वास्थ्य कर्मी व जलपान की व्यवस्था होगी।
वीआईपी आवागमन के कारण सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद होगी। चप्पे-चप्पे पर गाड़ियों और आने वाले आगंतुकों की जांच की जाएगी। क्षेत्रीय मंत्री राकेश शर्मा ने बताया कि मंच के आसपास व विशिष्ट अतिथि गणों में प्रवेशिका बनाई जाएगी, जिसके तहत प्रवेश सुनिश्चित होगा।
मुख्यमंत्री का प्रोटोकॉल
सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर से 27 नवंबर को टीडी कॉलेज में दोपहर करबी एक बजे उतरेगा। 01:10 बजे से 02:45 बजे तक बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन करेंगे। 02:55 बजे हेलीकॉप्टर से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।