फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 16 साल की किशोरी का फंदे से लटकता मिला शव, घर पर नहीं थे मां और पिता; छोटे भाई ने देखा तो रह गया सन्न!

Sun, 10 Dec 2023 12:51 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

नेवादा द्वितीय गांव निवासी बबलू चौहान की 16 वर्षीय पुत्री रूबी चौहान अपने छोटे भाई गोलू(10) के साथ शनिवार को घर पर थी।  बबलू चौहान अपनी पत्नी शीला देवी को एक सप्ताह से इलाज के सिलसिले में लेकर प्रयागराज गए थे। शनिवार रात में करीब नौ बजे गोलू जब छत पर जाने के लिए सीढ़ी पर चढ़ा तो देखा की छत पर बने शेड में लगे पाइप के सहारे बहन का साड़ी के फंदे से शव लटक रहा था।
विज्ञापन
112 police, up police, dail 112, police prv, prv, - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर में मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के नेवादा द्वितीय गांव में शनिवार की रात किशोरी का फंदे से लटकता शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल हैं और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।  

विज्ञापन

नेवादा द्वितीय गांव निवासी बबलू चौहान की 16 वर्षीय पुत्री रूबी चौहान अपने छोटे भाई गोलू(10) के साथ शनिवार को घर पर थी।  बबलू चौहान अपनी पत्नी शीला देवी को एक सप्ताह से इलाज के सिलसिले में लेकर प्रयागराज गए थे। शनिवार रात में करीब नौ बजे गोलू जब छत पर जाने के लिए सीढ़ी पर चढ़ा तो देखा की छत पर बने शेड में लगे पाइप के सहारे बहन का साड़ी के फंदे से शव लटक रहा था।  उसके शोर मचाने पर पड़ोस के लोग पहुंच गए और पुलिस को सूचना दिए। मौके पर पहुंचे कोतवाल विनय प्रकाश सिंह ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता बबलू को घटना की सूचना दी गई। उन्होंने देर रात ही कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दे दिया। पिता बबलू ने बताया कि वह कक्षा पांच तक की पढ़ाई करने के बाद छोड़ दी। उसने ऐसा कदम कैसे उठाया, मेरी समझ में नहीं आ रहा है। 
इस बाबत कोतवाल विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना देखने में आत्महत्या लग रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें