बुजुर्ग से बाइक सवार ने की लूट
- फोटो : अमर उजाला
शाहगंज नगर के खुटहन रोड स्थित मैरेज लान में गुरुवार की रात आई बरात से बाइक सवार उचक्कों ने लड़की के पिता से चार लाख रुपये लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 28 नवंबर की रात में भी इस मैरेज लान में आई बरात से दूल्हे के पिता से डेढ़ लाख की उचक्का गिरी हुई थी।
गुरुवार की रात में खुटहन रोड स्थित मैरेज लान से खुटहन थाना क्षेत्र के सुईथा खुर्द गांव निवासी घनश्याम विश्वकर्मा की पुत्री नंदिनी विश्वकर्मा की शादी सरपतहां थाना क्षेत्र के मोहदीसराय पुलिस चौकी के जहरुद्दीनपुर गांव निवासी पलकधारी विश्वकर्मा के पुत्र सुनील विश्वकर्मा से होनी तय हुई थी। लड़की के पिता घनश्याम विश्वकर्मा का आरोप है कि तय समय पर मैरेज लान में बरात पहुंची। द्वारपूजा के कार्यक्रम खत्म हुआ था। पैसे से भरा बैग लेकर घनश्याम विश्वकर्मा मैरेज लान के बाहर मुख्य गेट पर खड़े होकर रिश्तेदारों से बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान एक बाइक पर सवार अज्ञात दो बदमाश पहुंचे और हाथ से बैग छिनकर खुटहन की तरफ फरार हो गए। शोरशराबे की आवाज सुनकर लोगों ने बाइक सवार दोनों बदमाशों का पीछा किया, लेकिन आरोपी फरार हो गए। क्षेत्राधिकारी सुभम तोंदी ने बताया की ऐसी कोई जानकारी नहीं आई है। अगर पीड़ित पक्ष आता है तो तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।